Shani Chalisa Pdf and Lyrics Download | Benefits Uses

Shani Chalisa Pdf को आप यहाँ से Free में Download कर सकते है, और साथ में मैं आप सभी को Shani Chalisa का Lyrics भी देने वाला हूँ, जिसे आप बिना Download किये भी पढ़ सकते है! मैं हमेशा अपने पाठको को नये नये पीडीऍफ़ फाइल्स उपलब्ध कराता रहता हूँ! जिस आप हमारे वेबसाइट से निशुल्कः डाउनलोड कर सकते है, और आज मैं आप सभी के लिए Shani Chalisa Pdf और लिरिक्स पीडीऍफ़ दोनों दे रहा हूँ !

शनिदेव सभी व्यक्ति को उसके कर्मो के अनुसार उसका फल व्यक्ति को जरुर देते है, अगर आपने अच्छे कर्म किये है तो आपको जीवन में कोई भी कष्ट नही रहता है और अगर आपने बुरे कर्म किये है तो आपको उसके अनुसार उसका दंड भी देते है!

शनिदेव को सभी व्यक्ति हमेशा प्रसन्न ही रखना चाहते है, क्योकि की शनि देव की इच्छा के अनुसार ही व्यक्ति अपने कर्मो का भोग करता है, आदमी राजा से रंक और रंक से राजा बन सकता है! अगर आपके ऊपर शनिदेव प्रसन्न है तो आपके जीवन में हमेशा खुशियों से भरा रहेगा !

आज हम आपको इस लेख में शनिदेव की पूजा कैसे करे, उससे होने वाले लाभ और उसका पाठ आपको कैसे करना है उसकी विधि क्या है इन सभी चीजो के बारे में आपको विस्तार से बताने वाले है!

Benefits of Shani Chalisa | शनि चालीसा पढने के लाभ

Shani Chalisa Pdf

शनि चालीसा पढने मनुष्य के जीवन से बहुत सारे पाप कट जाते है, जिस भी पुरुष के जीवन में कष्ट होता है, हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए ! इसे पढने के बहुत सारे लाभ होते है ! इसे पढने से मनुष्य के मन में शांति का प्रवाह होता है और आने वाले सारे संकट दूर हो जाते है!

शनि चालीसा पढने से शनिदेव आपके ऊपर हमेशा प्रसन्न रहते है और आपके जीवन की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है और और आपके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई संकट नही आता है और आने वाला संकट भी टल जाता है! आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहता है!

How to worship shani dev | शनिदेव की पूजा कैसे करे

अगर आपके ऊपर शनिदेव प्रसन्न हो जाये तो आपके जीवन में कोई भी कष्ट नही रहता है, शनि देव को खुश करने के लिए आपको शनि देव की पूजा अर्चना आपको सही तरीके से करना होगा, तभी शनि देव आपके ऊपर जल्दी प्रसन्न होंगे !

आज हम आपको शनि देव की सही तरीके से पूजा करने की विधि बताएँगे, अगर आप इस विधि से शनिदेव की पूजा करते है तो आपके ऊपर शनि देव बहुत ही जल्द प्रसन्न होते है और उसका लाभ आपको तुरंत प्राप्त होने लगता है!

शनि चालीसा पाठ करने के कुछ नियम होते है अगर आप इन सभी नियमो का पालन करते हुए शनि चालीसा का पाठ करते है तो आपको जीवन में कभी भी कष्ट नही सतायेंगे

  • शनि चालीसा का पाठ आप कभी भी कर सकते है,
  • शनिदेव चालीसा का पाठ करने के लिए आप शनिवार और मंगलवार की शाम को शनि मंदिर या हनुमान जी के मंदिर में पीपल के पेड़ के नीचे आसन में बैठकर कर सकते है!
  • पाठ करते समय आप सरसों के तेल में दीपक को जला ले इससे आपके जितने भी दोष है वो सभी समाप्त हो जायेंगे !
  • अगर संभव हो तो पा संभव हो तो आप शनि चालीसा का पाठ आप हर शनिवार को करे!
  • आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए की शनि देव की सेवा भक्ति आप जितने भी भाव से करे लेकिन आप शनि देव की मूर्ति या फोटो को आप अपने घर में ना रखे
  • शनि देव की पूजा आराधना आप उनके मंदिर या हनुमान जी के मंदिर में जाकर कर सकते है !

SRI SHANI CHALISA Lyrics

श्री शनि चालीसा लिरिक्स

दोहा

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।

दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥

जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।

करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥

जयति जयति शनिदेव दयाला।

करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥

चारि भुजा, तनु श्याम विराजै।

माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥

परम विशाल मनोहर भाला।

टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥

कुण्डल श्रवण चमाचम चमके।

हिय माल मुक्तन मणि दमके॥

कर में गदा त्रिशूल कुठारा।

पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥

पिंगल, कृष्णो, छाया नन्दन।

यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥

सौरी, मन्द, शनी, दश नामा।

भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥

जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं।

रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥

पर्वतहू तृण होई निहारत।

तृणहू को पर्वत करि डारत॥

राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो।

कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥

बनहूँ में मृग कपट दिखाई।

मातु जानकी गई चुराई॥

लखनहिं शक्ति विकल करिडारा।

मचिगा दल में हाहाकारा॥

रावण की गति-मति बौराई।

रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥

दियो कीट करि कंचन लंका।

बजि बजरंग बीर की डंका॥

नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा।

चित्र मयूर निगलि गै हारा॥

हार नौलखा लाग्यो चोरी।

हाथ पैर डरवायो तोरी॥

भारी दशा निकृष्ट दिखायो।

तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥

विनय राग दीपक महं कीन्हयों।

तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥

हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी।

आपहुं भरे डोम घर पानी॥

तैसे नल पर दशा सिरानी।

भूंजी-मीन कूद गई पानी॥

श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई।

पारवती को सती कराई॥

तनिक विलोकत ही करि रीसा।

नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥

पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी।

बची द्रौपदी होति उघारी॥

कौरव के भी गति मति मारयो।

युद्ध महाभारत करि डारयो॥

रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला।

लेकर कूदि परयो पाताला॥

शेष देव-लखि विनती लाई।

रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥

वाहन प्रभु के सात सुजाना।

जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥

जम्बुक सिंह आदि नख धारी।

सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं।

हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥

गर्दभ हानि करै बहु काजा।

सिंह सिद्धकर राज समाजा॥

जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै।

मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥

जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी।

चोरी आदि होय डर भारी॥

तैसहि चारि चरण यह नामा।

स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥

लौह चरण पर जब प्रभु आवैं।

धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥

समता ताम्र रजत शुभकारी।

स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥

जो यह शनि चरित्र नित गावै।

कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला।

करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥

जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई।

विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥

पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत।

दीप दान दै बहु सुख पावत॥

कहत राम सुन्दर प्रभु दासा।

शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥

दोहा

पाठ शनिश्चर देव को, की हों ‘भक्त’ तैयार।

करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥

Shani Chalisa Lyrics (English)

Doha
!! Jai Ganesh Girija Suvan Mangal Karan Kripal
 Denan Ke Dukh Door Kari Kijei Nath Nihal  
 Jai Jai Shri Shanidev Prabhu Sunahu Vinae Maharaj,  
 Karu Kripa He Ravi Tanae Rakhhu Jan Ki Laj. !!  

!! Jayati Jayati Shanidev Deyala Karat Sada Bhagatan Pratipala.  
 Chari Bhuja, Tanu Sham Viraje Mathe Ratan Mukut Chhavi Chaje.  
 Param Vishal Manohar Bhala Tedhi Drishti Bhrkuti Vikarala.  
 Kundal Shravan Chamacham Chamake Hiye Maal Muktan Mani Damke. !!
 
!! Kar Me Gada Trishul Kuthara Pal Bich Kare Arihi Sahara.Pingal,  
 Krishno, Chhaaya, Nandan, Yam Konsth, Raudra, Dukh Bhanjan.Sauri,  
 Mand Shani, Dash Nama Bhanu Putra Pujahe Sab Kama.  
 Japar Prabhu Prasann Have Jahi Rankhu Raav Kare shann Maahi !!
 
!! Parvathu Trun Hoi Niharat Trinahu Ko Parvat Kari Darat.  
 Raaj Milat Vann Ramahi Dinho Kaikeihu Ki Mati Hari Linho.
 Vanhu Me Mrig Kapat Dikhai Matu Janki Gai Churai.
 Lashanahi Shakti Vikal Karidara Machiga Dal Me Hahakara.!!

!! Ravan Ki Gati-Mati Baurai Ramachandra So Bair Badhai.
 Diyo Keet Kari Kanchan Lanka, Baji Bajarang Bir Ki Danka.  
 Nrip Vikram Par Tuhi Pagu Dhara, Chitra Mayoor Nigali Gai Hara.
 Haar Naulakha Lageo Chori Hath Pair Daravao Tori !!

!!  Bhari Dasha Nikrasht Dikhao Telahi Ghar Kolhu Chalvao.
 Vinae Raag Deepak Mah Kinhao Tab Prasann Prabhu Hve Sukh Dinho.
 Harishchandra Nrip Nari Bikani Aaphu Bhare Dom Ghar Pani.
 Taise Nal Par Dasha Sirani Bhunji-Meen Kud Gai Pani. !!  

!!  Shri Shankarahi Gaheo Jab Jai Paravati Ko Sati Karai.  
 Tanik Vikalokat Hi Kari Resa Nabh Udi Gato Gaurisut Seema.
 Pandav Par Bhai Dasha Tumhari Bachi Dropadi Hoti Ughari.
 Kaurav Ke Bhi Gati Mati Mareyo Yudh Mahabharat Kari Dareyo!!

!!  Ravi Kah Mukh Meh Dhari Tatkala  Lekar Kudi Pareye Patala.
 Shesh Dev-Lakhi Vinati Lai Ravi Ko Mukh Te Diyo Chudai.
 Vahan Prabhu Ke Saat Sujana Jag Diggaj Gardabh Mrig Svana.
 Jambuk Sinh Aadi Nakh Dhari  So Phal Jyotish Kehat Pukari. !!  

 !!  Gaj Vahan Lakshmi Greh Aave Hay Te Sukh Sampati Upjave.
 Gardabh Hani Kare Bahu Kaja Singh Sidhakar Raj Samaja.
 Jambuk Budhi Nasht Kar Dare Mrig De Kasht Pran Sahare.
 Jab Avahe Svan Savari Chori Aadi Hoe Dae Bhari. !!  

!!  Taisi Chari Charan Yeh Nama Svarn Lauh Chandi Aru Tama.
 Lauh Charan Par Jab Prabhu Aave Dhan Jan Sampati Nasht Karave.
 Samta Tamra Rajat Shubhkari Svarn Sarvasukh Mangal Bhari.
 Jo Yah Shani Charitra Nit Gave Kabhu Na Dasha Nikrisht Satave !!

!!  Adbhut Nath Dikhave Lela Kare Shatru Ke Nashi Bali Dhila.
 Jo Pandit Suyogya Bulavi Vidhivat Shani Greh Shanti Krai.
 Peepal Jal Shani Divas Chadhavat Deep Daan hai Bahu Sukh
 Kehat Ram Sundar Prabhu Dasa Shani Sumirat Sukh Hot Prakasha !!

Doha
!!  Path Shanishchar Dev Ko Ki Ho Bhagat Teyar,
 Karat Path Chalis Din Ho Bhavsagar Paar !! 

Shani Chalisa PDF Download Hindi and English

आप यहाँ से Shani Chalisa PDF को यहाँ से फ्री में हिंदी और इंग्लिश दोनों में डाउनलोड कर सकते है! डाउनलोड करने के लिए आप हमारे नीचे दिए गये लिंक से क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है!

डिस्क्लेमर:- हिंदी ज्ञान किसी भी पीडीऍफ़ फाइल पर मालिकाना हक़ नही रखता है, हमने सारे पीडीऍफ़ को सिर्फ शिक्षा के उद्देश्य से यहा पर दिया है, अगर किसी को भी कोई आपत्ति है, तो वह मुझसे ईमेल [email protected] पर सम्पर्क कर सकते है! हम इस पर तुरंत कोई निर्णय लेंगे!


General FAQ

शनि चालीसा किस टाइम पढ़ना चाहिए

शनि चालीसा का पाठ आप किसी भी समय में कर सकते है! लेकिन अगर आप शनि चालीसा का पाठ शाम ५ बजे के बाद करते है तो यह आपके लिए ज्यादा लाभदायक होता है!

शनि चालीसा पढ़ने से क्या लाभ होता है?

शनिदेव चालीसा पढने से आपके ऊपर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते है, आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहता है!

महिलाएं शनि चालीसा पढ़ सकती है या नही

हिंदू धर्म के पुराणों के अनुसार इसके पीछे एक कथा है। इसके अनुसार शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं। एक बार शनिदेव की पत्नी पुत्र प्राप्ति की इच्छा में उनके पास गई, लेकिन शनिदेव श्रीकृष्ण के ध्यान में डूबे रहे, पत्नी को ओर देखा भी नहीं।
क्रोधित होकर शनिदेव को उनकी पत्नी ने शाप दिया कि जिसे भी तुम देखोगे वह नष्ट हो जाएगा। जिसके कारम शनिदेव की नजर अशुभ मानी जाने लगी। इसी कारण शिन देव में पत्नी द्वारा दिए गए शाप के कारण महिलाएं उनको तेल नहीं चढा सकती है।

क्या घर में शनिदेव की प्रतिमा रखनी चाहिए?

आप चाहे शनि देव के कितने भी बड़े भक्त हो लेकिन आपको हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए की आप अपने घर में शनि देव की प्रतिमा और फोटो को कभी भी नही रखना चाहिए!

I am a Digital Marketer and Serial Entrepreneur. I am having Years of experience in the field of digital marketing. I Love Hindi Blogging, Create Brands, and Run Paid Ads. I have helped more than 100+ Clients and Companies with their Online Reputation.

Leave a Comment