आज हम सूर्य नमस्कार मन्त्र (Surya namaskar mantra) के बारे में और सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदे के बारे में आप सभी को बताने वाले है! आप जब सुबह सुबह सूर्य नमस्कार करते है, तो आपको सात लाभ होते है, तो आज हम आपको उन्ही सात फायदों के बारे में बताऊंगा !
सूर्य नमस्कार कई योगासनों से मिलकर बना है, रोजाना सुबह खाली पेट 20 मिनट करने से कई स्वास्थ सम्बन्धी रोगों से छुटकारा मिलता है, सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है!
सूर्य नमस्कार में कितने आसन होते है
सूर्य नमस्कार में कुल 12 तरह के आसन होते है, जिसमे आपको गहरी सांस भी लेनी पड़ती है, जिससे आपको फायदा मिलता है और शरीर में रक्त का संचार ठीक तरीके से होता है,
- प्रणाम आसन (Prayer pose)
- हस्तउत्थान आसन। (Raised Arms pose)
- हस्तपाद आसन (Hand to Foot pose)
- अश्व संचालन आसन (Equestrian pose)
- दंडासन। (Stick pose)
- अष्टांग नमस्कार। (Salute With Eight Parts Or Points)
- भुजंग आसन। (Cobra pose)
- पर्वत आसन। (Mountain pose)
- अश्वसंचालन आसन। (Equestrian pose)
- हस्तपाद आसन। (Hand to Foot pose)
- हस्तउत्थान आसन। (Raised Arms pose)
- ताड़ासन। Tadasana
Surya Namaskar Mantra | सूर्य नमस्कार मंत्र
- ॐ मित्राय नमः – सबके साथ मैत्रीभाव बनाए रखता है।
- ॐ रवये नमः। – जो प्रकाशमान और सदा उज्जवलित है।
- ॐ सूर्याय नम:। – अंधकार को मिटाने वाला व जो जीवन को गतिशील बनाता है।
- ॐ भानवे नमः। – जो सदैव प्रकाशमान है।
- ॐ खगाय नमः। – वह जो सर्वव्यापी है और आकाश में घूमता रहता है।
- ॐ पूष्णे नमः। – वह जो पोषण करता है और जीवन में पूर्ति लाता है।
- ॐ हिरण्यगर्भाय नमः। – जिसका स्वर्ण के भांति प्रतिभा / रंग है।
- ॐ मरीचये नमः। – वह जो अनेक किरणों द्वारा प्रकाश देता है।
- ॐ आदित्याय नम:। – अदिति (जो पूरे ब्रम्हांड की माता है) का पुत्र
- ॐ सवित्रे नमः। – जो इस धरती पर जीवन के लिए ज़िम्मेदार है।
- ॐ अर्काय नमः। – जो प्रशंसा व महिमा के योग्य है।
- ॐ भास्कराय नमः। – जो ज्ञान व ब्रह्माण्ड के प्रकाश को प्रदान करने वाला है।
सूर्य नमस्कार के अद्भुत् फायदे
- अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते है तो आपको कब्ज, एसिडिट और पेट में जलन जैसी समस्या से निजात मिल जाता है!
- अगर आपको फैट यानी मोटापा है, तो आपको रोजाना सूर्य नमस्कार करना चाहिए, इससे आपको मोटापा से छुटकारा मिल जायेगा ! सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर के काफी मात्रा में कैलोरी खर्च होती है! और आप पेट की चर्बी से निजात पा सकेंगे !
- महिलाओं को हर महीने आने वाले पीरियड में भी यह काफी असरकारक होता है, सूर्य नमस्कार करने से आपको पीरियड में होने वाले तकलीफों से छुटकारा मिल सकता है, और साथ में बच्चे के जन्म के समय भी आपको दर्द ज्यादा नही होगी !
- रोजाना सूर्य नमस्कार करने से आपके पीठ की रीड की हड्डी यानी Back Bone को काफी मजबूत करता है! इसे करने से आपके शरीर की काफी अच्छी कसरत हो जाती है! इसे करने से आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा भी शरीर में जाती है, जिससे आपके हड्डी मजबूत होती है! साथ में योगासन करने से आपके शरीर काफी लचीला हो जाता है!
- आज के समय में व्यक्ति को सबसे ज्यादा परेशानी तनाव को लेकर रहता है, सूर्य नमस्कार करने से तनाव कम होता है! इसे करने से आपके दिमाग का नर्वस सिस्टम सही तरीके से काम करने लगता है! इससे आपको किसी भी प्रकार की चिंता नही रहती है! और आपका मन शांत रहता है!
- साथ में वर्तमान में समय में होने वाले अनिद्रा की शिकायत को भी दूर करती है!
- सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर बहुत ही ज्यादा लचीला हो जाता है !